कार चालक को पुलिस ने लिया हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। सांगीपुर थाना क्षेत्र के गोठवा ईंट भट्ठे के पास शुक्रवार की शाम बाजार जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही मां व बेटों को बेकाबू कार ने रौंद दिया। इससे मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि दूसरे बेटे ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने चालक को गिफ्तार कर कार सीज कर दी।
सांगीपुर के खदरी गोठवा गांव की मीनू देवी पांच साल के ऋतिक व तीन वर्ष के कार्तिक के साथ किठावर बाजार खरीदारी करने जा रही थी। गोठवा भट्ठा के पास सड़क किनारे बैठकर वह वाहन का इंतजार करने लगी। तभी किठावर छोटेगंज बाजार की तरफ से आ रही बेकाबू कार मां बेटों को रौंदते हुए पेड़ से जा टकराई। आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सांगीपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मीनू देवी व उसके छोटे बेटे कार्तिक को मृत घोषित कर दिया, जिससे कोहराम मच गया। परिजन घायल ऋतिक को उपचार के लिए गौरीगंज अमेठी ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक सांगीपुर निवासी राम किशोर शर्मा व उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया। मृतका का पति राहुल कुंभकार अहमदाबाद में रहता है।