हुड़दंग करने वाले बाइक सवार का शांति भंग में चालान
प्रतापगढ़। कंधई थाना के रखहा चौराहे के पास शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक अफरा-तफरी मच गई। हुआ यूं कि बाइक सवार एक युवक चौराहे पर पहुंचते ही स्टंट करने लगा। उसके बाइक चलाने के अंदाज से हर कोई भयभीत हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार को रोका तो वह उनसे उलझ गया। दीवानगंज चौकी प्रभारी महेश कुमार ने बताया स्टंट करने वाले सारडीह निवासी दीपक सिंह का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया। संवाद