सांगीपुर के लखहरा में रविवार की शाम बेकाबू कार पेड़ से टकरा गई। गनीमत रही की कार का एयर बैग खुलने से युवक के शरीर का ऊपरी हिस्सा सुरक्षित बच गया। इस बीच उदयपुर से पटाखा दुकानों की जांच कर लौट रहे प्रभारी अग्निशमन अधिकारी राधेश्याम दुबे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायरब्रिगेड के कर्मचारियों ने कार सवार को मशक्कत के बाद बाहर निकाला और उसे उपचार के लिए सीएचसी सांगीपुर पहुंचाया। कार सवार की पहचान अंतू के किठावर निवासी अरविंद तिवारी के रूप हुई है। सूचना मिलने पर परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए।
डिवाइडर से टकराकर ट्रैक्टर पलटा
वाराणसी- लखनऊ राजमार्ग पर शनिवार की शाम भुपियामऊ ओवरब्रिज पर सरिया लदा ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक भुआलपुर किला भुसरौली निवासी प्रमोद पटेल बाल-बाल बच गए। वह सतहरिया से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सरिया लादकर भुआलपुर आ रहे थे। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी भुपियामऊ ने ट्रैक्टर को हटवाकर आवागमन बहाल कराया।