फतनपुर में कतरौली में अनियंत्रित कार पलटने के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
फतनपुर के कतरौली गांव के पास कार अनियंत्रित होकर नाले में चली गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में सभी को उपचार के लिए इलाहाबाद ले गए। एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
फतनपुर थाना क्षेत्र के ठेलहा गांव निवासी अतुल सरोज (13) पुत्र जलकेश, दीपचंद्र सरोज (12) पुत्र मतीने, हरिश्चंद्र (15) पुत्र लाटी, चंदू (15) पुत्र बचई, उदयराज (12) पुत्र जलकेश शाम करीब चार छह बजे कार से मुबारकपुर बाजार जा रहे थे। रास्ते में कतरौली गांव के पास कार अनियंत्रित होकर नाले में चली गई। हादसे में सभी घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने उन्हें अस्पताल भेजा। अतुल की हालत गंभीर बताई जा रही है।