फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नहर कटी, सड़क बही, 50 बीघा धान की फसल डूबी

Tue, 22 Aug 2023 09:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
पट्टी के बरहूपुर गांव में शारदा सहायक नहर कटने से बही सड़क। संवाद
विज्ञापन
नहर की पटरी पर बनी सड़क बहने से सात गांव का संपर्क कटा, कुछ घरों में भी घुसा पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पट्टी। इलाके के बरहूपुर गांव में नहर कटने से नहर पटरी पर बनी पक्की सड़क बह गई। जिससे बरहूपुर समेत सात गांव के लोगों का पट्टी से संपर्क कट गया। लोगों को पट्टी जाने के लिए दस किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ेगा। नगर के पानी से लगभग 50 बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई। कुछ घरों में भी पानी घुस गया। इससे किसान और ग्रामीण परेशान हैं।
शारदा सहायक के जौनपुर रजबहा खंड 36 की नहर सुल्तानपुर से निकलकर जौनपुर तक जाती है। इस नहर से पट्टी क्षेत्र के 500 से अधिक गांव के किसान सिंचाई करते हैं। सोमवार रात करीब 12 बजे नहर के पानी के कटाव से पटरी पर बनी सड़क करीब 15 फीट बह गई। जिससे पट्टी से बरहूपुर का ही नहीं छह अन्य गांवों का संपर्क भी टूट गया।
विज्ञापन

नहर कटने से तेज धार से बहा पानी आसपास के धान के खेतों में भर गया। सुबह राहगीर उधर से गुजरने लगे तब प्रभावित लोगों को इसकी जानकारी हुई। आननफानन में नहर विभाग के साथ अन्य अधिकारियों को जानकारी दी गई। खेतों में भरने के साथ ही नहर के पास रहने वाले अकरम शाह और सलमान शाह के घर में भी पानी घुस गया।
नहर पटरी की सड़क कटने के बाद बरहूपुर, रानीपुर, मरहा, महदहा, कलहूगंज, पेडरा, चौमरी सहित अन्य कई गांव का संपर्क पट्टी से कट गया। मुग्गन राम, बच्चूलाल मौर्या सहित कई ग्रामीणों खेतों में नहर का पानी भरा है। उनकी धान की फसल जलमग्न है। हलांकि बारिश न होने के कारण कच्ची धान की फसल में पानी की आवश्यकता थी, लेकिन तैयार फसल को इस स्थिति में काफी नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर पहुंचे नहर विभाग के कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से काफी मशक्कत के बाद सुबह साढ़े बजे किसी तरह कटाव को बंद किया। तब जाकर क्षेत्र के किसानों ने राहत की सांस ली। सड़क मरम्मत कार्य अभी नहीं हुआ है। जिससे आवागमन बाधित है।
ग्रामीणों के मुताबिक जहां से यह कटाव हुआ है, वहां सिंचाई के लिए कुलाबा बनाया गया था। जो ध्यान न देने के कारण विकराल हो गया। जिससे सड़क बह गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें