मीरा भवन स्थित सपा कार्यालय में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला सभा सुमय्या राना का स्वागत करते पदा
प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी महिला सभी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमय्या राना मंगलवार को पार्टी कार्यालय पहुंचीं। सपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में किए गए कार्यों को जनता के बीच पहुंचाएं। जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती मिल सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेय व संचालन जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी ने किया। इसके उपरांत उन्होंने इरशाद सिद्दीकी के घर पहुंचकर संवेदना जताई। वहां से वह बहलोलपुर पहुंचीं। उन्होंने सैन्य कर्मी लालजी यादव के परिजनों को सांत्वना देते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। लालजी की लद्दाख में ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक से मृत्यु हो गई थी। इस मौके पर गुलफाम खान, अश्वनी सोनी, पारसनाथ यादव, मनीष पाल, चेयरमैन जकी खान, डाॅ. राम बहादुर पटेल, निसार अहमद, मुख्तार खां समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद