फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने तीन कर्मियों का वेतन रोकने व चालक को सस्पेंड करने का दिया निर्देश

विज्ञापन
कालाकांकर ब्लाक में निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री मोती सिंह। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ने कालाकांकर विकास खंड व ग्राम्य विकास संस्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित रहे तीन कर्मचारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही चालक को निलंबित करने का निर्देश दे दिया। इसके बाद उन्होंने ग्राम्य विकास संस्थान का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

लखनऊ की ओर से आ रहे कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह का क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने बार्डर पर स्वागत किया। इसके बाद वह आलापुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर रुके। वहीं से वह कालाकांकर ब्लाक का निरीक्षण करने पहुंच गए। ब्लाक परिसर का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने ब्लाक में खड़ी एंबुलेंस के बारे में पूछा तो लोगों ने बताया कि इमरजेंसी के लिए वह यहीं खड़ी रहती है। इसके बाद उन्होंने परिसर में घूमकर साफ सफाई देखी। इसके बाद बीडीओ के कार्यालय में पहुंचकर उपस्थिति पंजिका देखी।
इसमें कुछ लोगों के अनुपस्थित होने पर उन्होंने स्थापना बाबू को बुलाकर अनुपस्थित लोगों के छुट्टी के बारे में पूछा। बाबू ने इसमें आनाकानी की तो कैबिनेट मंत्री ने उसे जमकर फटकार लगाई। इसके बाद मुआयना पंजिका भी मंगाकर देखी। इसके बाद जेईआरएस प्रेम शंकर, एडीओ हरिजन कल्याण सुनील कुमार व विजय सिंह प्रभारी एडीओ के अनुपस्थित होने के चलते एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश बीडीओ को दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही काफी दिन से गायब चालक हरिश्याम मिश्र को निलंबित करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने एडीओ पंचायत राजेंद्र प्रताप से शौचालय और आवास के बारे में पूछताछ की। इसके साथ ही उन्होंने बीडीओ से स्थलीय सत्यापन कराने के लिए कहा। इसके बाद मनरेगा का काम देखने वाले बाबू माया शंकर से मनरेगा के बारे में पूछताछ की।
साथ ही कहा कि मनरेगा की प्रगति रिपोर्ट उन्हें भेजी जाए। इसके साथ ही उन्होंने बीडीसी की बैठक कराने के बारे में पूछताछ की। इस पर बताया गया कि 2018 अगस्त में बैठक हुई थी। इस पर उन्होंने बीडीसी की बैठक कराने की बात कही। इसके बाद वह कालाकांकर स्थित ग्राम्य विकास संस्थान भी पहुंचे और उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। हालांकि यहां कोई कार्रवाई की बात सामने नहीं आई। इसके बाद वह कौशाम्बी की तरफ निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें