पट्टी में सामान खरीद रहे व्यक्ति की बाइक की डिग्गी तोड़कर टप्पेबाजों ने एक लाख छिहत्तर हजार की रकम उड़ा दी। पीड़ित ने यह रकम कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक से निकाली थी। रकम से भरा थैला गायब देखकर उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। कोतवाली इलाके के सराय भवानी गांव निवासी शंभू नाथ ने कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से अपने बचत खाते से ₹176000 निकाले थे पैसे को उन्होंने एक बैग में रखकर बाइक की डिग्गी में डाल दिया। बैंक से निकलकर वह ब्लॉक गेट के सामने एक दुकान पर कुछ सामान लेने के लिए रुके और बाइक सड़क के किनारे खड़ी कर दी। इसी बीच मौका पाकर टप्पे बाजों ने बाइक की डिग्गी तोड़कर ₹176000 उड़ा दिए। घटना की जानकारी पर पीड़ित के होश उड़ गए और वह घटना की तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचा। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
......
सैनिक बनकर बाइक बेचने के नाम पर ठगी, तहरीर
मकरा मनभौना निवासी विवेक मिश्र ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके मोबाइल पर एक फोन आया। उसने अपना नाम संतोष कुमार साहू बताते हुए अपने आप का सैनिक बताया। उसके पास अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड और सेना का पहचान पत्र भी भेजा। आर्मी ट्रांसपोर्ट के जरिये उसे एक बाइक उपलब्ध कराने की बात कही। सैनिक बताने वाले युवक ने ट्रक से बाइक भेजने का वीडियो भी भेजा। तब भुक्तभोगी ने उसके द्वारा भेजे गए बार कोड पर 23,500 रुपये भेज दिए। जब युवक को बाइक डिलिवरी होने की तिथि तक बाइक नही मिली तो उसे अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ।
उसने उसे नंबर पर संपर्क करने का प्रयास, लेकिन उसे कोई भी जवाब नही मिला। युवक बृहस्पतिवार को पट्टी कोतवाली पहुंचा और कोतवाली व साइबर क्राइम में शिकायती पत्र देकर ठगी करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।