फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Fri, 04 Aug 2023 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फतनपुर क्षेत्र में बुधवार की रात एक किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की सूचना पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। हालांकि पूछताछ में विरोधाभासी बयान सामने आए तो पुलिस ने छानबीन के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। गांव में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

फतनपुर के एक गांव के रहने वाले युवक ने बुधवार की रात पुलिस को फोन कर बताया कि उसकी नाबालिग बहन को चार लोग उठा ले गए हैं। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस तलाश में जुट गई। तमाम संभावित स्थानों पर खोजबीन के बाद भी किशोरी का पता नहीं चला। इस बीच पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। बृहस्पतिवार की सुबह घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को अपने साथ सामूहिक दुष्कर्म होने की जानकारी दी।
किशोरी घर पहुंची तो उसका भाई आरोपियों के घर उलाहना देने पहुंच गया। आरोप है कि उन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। किशोरी के वापस आने की खबर पर पुलिस छानबीन करने पहुंची। इस बीच पुलिस ने किशोरी और घटना की जानकारी देने वालों के बयान लिए। पुलिस के मुताबिक उनके विरोधाभायी बयान सामने आए। इस वजह से पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में पीड़िता और उनके परिवारीजनों के बयान परस्पर विरोधी हैं। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। किसी प्रकार का विवाद फिर न हो, इसलिए गांव में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

..........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें