फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कोहरे में बेकाबू कार फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकराई, कारोबारी के इकलौते बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के चिलबिला फ्लाईओवर पर सोमवार आधी रात के बाद कोहरे में बेकाबू कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार कारोबारी के इकलौते बेटे पार्थ अग्रवाल (26) की मौत हो गई। जबकि कार सवार दोस्त मामूली रूप से चाटिल हुए। खबर मिलते ही परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

शहर के चिलबिला निवासी अतुल अग्रवाल उर्फ बंटी का कोल्ड स्टोरेज के साथ ही आइस फैक्ट्री है। उनका इकलौता बेटा पार्थ अग्रवाल (26) सोमवार को साथियों के साथ निकला था। चिलबिला में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात करीब दो बजे ऑडी कार से रायबरेली के तीन दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। कार रायबरेली का रहने वाला चालक चला रहा था।
चिलबिला फ्लाईओवर पर कोहरे में कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार में आगे बैठा पार्थ गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि अन्य लोगों को मामूली चोट आई। घटना के बाद लोगों की सूचना पर चौकी प्रभारी चिलबिला सुमित मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस से सभी को लेकर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने पार्थ को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। इकलौते बेटे का शव देख पिता अतुल अग्रवाल बदहवास हो गए। मंगलवार सुबह पुलिस ने क्रेन से क्षतिग्रस्त कार को हटाया और चौकी ले गई। नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पिता का सपना रह गया अधूरा
इकलौते बेटे पार्थ अग्रवाल को आईएएस अफसर बनाने का पिता अतुल अग्रवाल का सपना था। एलएलबी की पढ़ाई करने के बाद पार्थ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने बाहर जाने वाला था। उसकी मौत ने माता-पिता व इकलौती बहन के अरमानों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें