pratapgarh news : घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : प्रतापगढ़
फतनपुर थाना क्षेत्र के पांडेयतारा गांव निवासी अखिलेश सिंह (28) का गांव में ही आरओ वाटर प्लांट के साथ किराने की दुकान है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह फतनपुर मार्ग स्थित किराने की दुकान पर छोटे भाई उमेश सिंह (25) के साथ हिसाब कर रहे थे। इस बीच दो पल्सर बाइक से चार युवक वहां पहुंचे। दुकान में घुसते ही उन्होंने अखिलेश पर दो फायर झोंक दिए। गोली लगने से अखिलेश गिर गए। इसके बाद बदमाश काउंटर पर बैग में रखे दो लाख रुपये लेकर भागने लगे।
pratapgarh news : घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : प्रतापगढ़
पीछा करने पर बदमाशों ने उमेश को भी गोली मार दी और प्रेमनगर की तरफ फरार हो गए। सूचना पर फतनपुर पुलिस के साथ सीओ रानीगंज भी आ गए। दोनों भाइयों को गौरा सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया। उमेश की हालत नाजुक होने पर प्रयागराज रेफर किया गया है। एएसपी पूर्वी सुरेंद्र द्विवेदी ने बताया कि लूट की बात गलत है। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि शुक्रवार दोपहर कुछ लोग सिगरेट खरीदने के लिए दुकान पर आए थे। अखिलेश ने लॉकडाउन के चलते सिगरेट देने से इनकार कर दिया, इससे वे खफा थे। शाम को अपने साथियों के साथ आए और अखिलेश व उसके भाई को गोली मार दी। प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।