फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: फाफामऊ के व्यापारी से 90 हजार रुपये की ठगी, एक गिरफ्तार

Thu, 05 Nov 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज के फाफामऊ स्थित एक व्यापारी से 90 हजार रुपये की ठगी के मामले में उदयपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह ठगी बेकरी के थोक कारोबारी सायजिन के साथ हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी से 401 गत्ता रस्क और दो बोरी अन्य खाद्य सामग्री बरामद की है। सीओ लालगंज राजीव द्विवेदी ने बताया कि आरोपी की पहचान राकेश जायसवाल निवासी अठेहा बाजार के रूप में हुई।
उसने फोन पर खाद्य पदार्थ के लिए आदेश दिया था। सामान गोदाम में उतरवाने के बाद आरोपी ने केवल 2,260 रुपये नकद दिए। उसने 90 हजार रुपये का भुगतान नहीं किया। मोबाइल नंबर की जांच के बाद पुलिस खानी निवासी जंत्री सिंह तक पहुंची। पुलिस ने खाद्य सामग्री के साथ बोलेरो वाहन भी बरामद किया। वाहन को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में जंत्री सिंह ने बताया कि 30 अक्तूबर को उसके परिचित विपिन पांडेय और नितिन पांडेय ने उसे ग्राम दलापट्टी बुलाया था। दोनों ने उसे बताया कि उन्होंने दो दिन के लिए एक कमरा किराये पर लिया है। उन्होंने फाफामऊ के व्यापारी से रस्क और टोस्ट आदि सामान मंगवाया था। विपिन ने फोन पर व्यापारी को आदेश दिया था। जंत्री सिंह मालवाहक पिकअप पर सामान लोड कर अपने घर ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें