फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल के पदाधिकारी करते रहे इंतजार, नही पहुंचे अधिकारी

विज्ञापन
business board official kept waiting officer did not arrive - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
गुरुवार को अंबेडकर चौराहे पर दुकानों के खुलने के संदर्भ में ज्ञापन सौंपने पहुंचे व्यापार मंडल के पदाधिकारी उस समय आक्रोशित हो उठे, जब प्रशासन के निर्धारित किए स्थान व समय पर उनकी बात सुनने के लिए कोई भी अधिकारी नहीं दिखा। दोपहर दो बजे जिलाध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी की अगुवाई में सभी कैं प कार्यालय पहुंचे। सूचना मिलने पर अतिरिक्त एसडीएम मौके पहुंचे। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया।
विज्ञापन

पंजाबी मार्केट, बाबागंज, घंटाघर में लॉकडाउन के दौरान दुकानों को खोलने के संदर्भ में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कई बार प्रशासन से बात करने का प्रयास किया, मगर बात नहीं बनी। गुरुवार को व्यापारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने की योजना बनाई। व्यापारियों की मानें तो प्रशासन की ओर से अंबेडकर चौराहे पर ज्ञापन सौंपने का स्थान व दोपहर दो बजे का समय निर्धारित किया गया।
दोपहर दो बजे एलआईयू की टीम के साथ जिलाध्यक्ष, चेयरमैन मंजीत सिंह छाबड़ा, जिला महामंत्री संजय सोनी, अश्वनी केसरवानी सहित पदाधिकारी मॉस्क व सोशल डिस्टेंसिंग के बीच आंबेडकर चौराहे पर पहुंचे। मगर यहां उन्हें कोई भी अधिकारी नहीं दिखा। करीब आधे घंटे तक इंतजार के बाद भी जब कोई नहीं पहुंचा तो व्यापारी आक्रोशित हो उठे। इसके बाद सभी कैंप कार्यालय पहुंचे। एलआईयू ने इसकी जानकारी कैंप कार्यालय पर बैठे अधिकारियों को दी। इसके बाद एक अतिरिक्त एसडीएम ने व्यापारियों से मुलाकात की। व्यापारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। इस दौरान पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि इसी तरह उनकी उपेक्षा की जाती रही तो वह प्रशासन के साथ होने वाली बैठकोें का भी बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें