रक्षा बंधन की शाम नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह चौकी के सिपाही मोहन लाल द्वारा चाट विक्रेता आलोक कुमार गुप्ता व उसके भाई अरविंद गुप्ता की अकारण पिटाई से व्यापारियों में गहरी नाराजगी है।
रक्षा बंधन की शाम नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह चौकी के सिपाही मोहन लाल द्वारा चाट विक्रेता आलोक कुमार गुप्ता व उसके भाई अरविंद गुप्ता की अकारण पिटाई से व्यापारियों में गहरी नाराजगी है। चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की मांग को लेकर व्यापारियों ने सोमवार को बैठक की। आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई न होने के विरोध में अपनी दुकान और प्रतिष्ठान को बंद कर विरोध करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
व्यापार मंडल के अध्यक्ष डॉ अमर बहादुर सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार यादव की अगुवाई में की गई बैठक में तय हुआ कि यदि तत्काल प्रभाव से जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा चौकी पर तैनात सिपाही मोहन लाल को निलंबित न किया गया तो मंगलवार के दिन बाजार के सारे प्रतिष्ठान बंद कर उसका विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक के बाद इसकी घोषणा लाउडस्पीकर के माध्यम पूरे नगर में कराई गई। आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस की पिटाई से घायल चाट व्यवसायियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघराय में मेडिकल कराने के लिए भेजा है। उनका कहना है कि पुलिस के खिलाफ उच्चाधिकारियों द्वारा जांचोपरांत कार्यवाही के बाद उनके ऊपर मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।