फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मेरठ के लिए प्रतापगढ़ और लालगंज से चलेंगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
संगम नगरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की दूरी अब चंद घंटों में सिमटने वाली है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रयागराज रीजन ने गंगा एक्सप्रेसवे के जरिये मेरठ जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात देने की तैयारी की है। मेरठ के लिए दो विशेष बसों का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रतापगढ़ और लालगंज से भी एक-एक बस इस रूट पर उतारी जाएगी।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर बसों की अधिकतम रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। यह सफर करीब सात से आठ घंटे में पूरा हो जाएगा। सफर के दौरान 30-30 मिनट के दो ठहराव (ब्रेक) सुनिश्चित किए गए हैं। गंगा एक्सप्रेसवे पर बसें चलाने के लिए प्रयागराज रीजन की ओर से रोडवेज मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है।
परिवहन विभाग प्रयागराज से एक बस सुबह के समय और दूसरी बस रात्रि सेवा के रूप में संचालित करेगा। एक्सप्रेसवे पर टोल की राशि अधिक होने की वजह से बसों का किराया भी थोड़ा अधिक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें