रोडवेज बस अड्डे पर चालक से विवाद के दौरान जुटी भीड़। संवाद
प्रतापगढ़ बस स्टैंड पर पैसा लेकर बस आवंटित करने का खेल चल रहा है। इससे संविदा चालकों को परेशान होना पड़ रहा है। एक चालक ने मंगलवार को जमकर हंगामा काटा। मामला आरएम के पास पहुंचा तो उन्होंने जांच बैठा दी। प्रतापगढ़ डिपो में परिचालकों को नई तो संविदा चालकों के साथ परिचालकों को खटारा बस आवंटित की जा रही है। संविदा चालक प्यारेलाल ने कहा कि एलॉटमेंट ऑफिसर शिव कुमार मिश्र पैसे लेकर बस आवंटित करते हैं। वहीं, चालक ने इसकी शिकायत एआरएम के साथ आरएम से की। इस मामले में एआरएम ने कहा कि चालक गलत आरोप लगा है। आरएम रवींद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। जिसकी गलती होगी उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।