फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत, ससुराल पक्ष पर मुकदमा

Sat, 16 Mar 2024 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत, ससुराल पक्ष पर मुकदमा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



ढकवा बाजार। आसपुद देवसरा थाना क्षेत्र के किलाई गांव में छह दिन पूर्व खाना बनाते समय रसोईघर में झुलसी विवाहिता की प्रयागराज में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की रात मौत हो गई। वहीं पिता की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन




जौनपुर जिले के थाना रामपुर स्थित बीकापुर निवासी हवलदार सिंह ने पांच वर्ष पूर्व बेटी अंकिता की शादी किलाई निवासी गौरव सिंह से की थी। शादी के बाद वह पति के साथ मुंबई में रहती थी। एक सप्ताह पहले वह ससुराल आई थी। बीते शनिवार की सुबह वह रसोईघर में खाना बनाते समय संदिग्ध दशा में झुलस गई। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार की देर रात इलाज के दौरान विवाहिता की प्रयागराज में मौत हो गई। पिता हवलदार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पति गौरव सिंह, देवर लकी सिंह, सास शीला सिंह, ससुर मनोज सिंह व ननद जूली पर हत्या के प्रयास, दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। अंकिता के तीन वर्ष का बेटा देव है। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें