फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हाईवे पर अतिक्रमण के खिलाफ रात में चला बुलडोजर, हटाई गईं दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग स्थित देल्हूपुर बाजार में बृहस्पतिवार रात 10 बजे अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। पुलिस प्रशासन की कार्रवाई की व्यापारियों को भनक तक नहीं लगी। सुबह व्यापारियों ने दुकानों को क्षतिग्रस्त पाया।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले भुपियामऊ चौराहे पर सर्विस लेन पर लगी दुकानों का हटाया गया। वहीं, रानीगंज बाजार में भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। अब देल्हूपुर बाजार में बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। हालांकि करीब एक माह पहले इसका आदेश दिया गया था।
एक सप्ताह पूर्व से प्रतिदिन शाम को लाउडस्पीकर से अतिक्रमण हटाने की सूचना दी जा रही थी। इसके बाद कुछ व्यापारियों ने राजमार्ग से दुकानें हटा ली थीं। जबकि अधिकांश ने इसे अनसुना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे पुलिस ने जेसीबी से दुकानों को ढहाने का काम शुरू किया। सुबह दुकानें क्षतिग्रस्त देख व्यापारी दंग रह गए।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें