फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: घर बनाना हुआ महंगा, निर्माण सामग्री की कीमतों में उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई के बीच आम आदमी के लिए अपने सपनों का घर बनाना अब और भी मुश्किल होता जा रहा है। जून के सापेक्ष जुलाई में निर्माण सामग्री की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, बारिश के मौसम में बालू खनन बंद होने और ईंट उत्पादन रुकने से कीमतें और बढ़ गई हैं, जिससे आम लोगों के साथ ठेकेदार और मकान निर्माण करा रहे लोग भी परेशान हैं।
विज्ञापन

मानसून की दस्तक के साथ ही बालू, गिट्टी के दाम तेजी से बढ़े हैं। सीमेंट और सरिया के दाम में भी इजाफा हुआ है। 14 से 15 हजार रुपये प्रति दो हजार ईंट है। ईंट के दाम में अगर और तेजी आई तो लोगों को अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी।
शहर के मकान ठेकेदार हरीश ने बताया कि निर्माण सामग्री के दाम बढ़ने से मुनाफा कमाना तो दूर दिहाड़ी भी मुश्किल से निकल पा रही है। बालू व सीमेंट के थोक व फुटकर विक्रेता राजेंद्र वर्मा ने बताया कि बरसात के कारण बालू की आवक बंद हो गई है। खनन बंद होने से दाम में वृद्धि हुई है। अक्तूबर के बाद ही दाम में कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान-जून में दाम- वर्तमान में दाम
मोरंग-बालू 55 सौ रुपये ट्राली- 6000 हजार रुपये
सरिया- 55 सौ रुपये प्रति क्विंटल, 65 सौ रुपये प्रति क्विंटल
सीमेंट- 380 रुपये प्रति बोरी-400 रुपये प्रति बोरी
गिट्टी-7000 हजार-75 सौ रुपये प्रति ट्राली
(निर्माण सामग्री के दाम दुकानदार के मुताबिक)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें