फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मेलन में बसपाइयों की हुंकार

Mon, 22 Aug 2016 12:10 AM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
न्यूज
विज्ञापन
केंद्र की भाजपा व प्रदेश की सपा सरकार पर बसपा नेताओं ने हमला बोला है। कहा कि दोनों दल देश प्रदेश में अराजकता पैदा कर कुर्सी हासिल करने के लिए खून खराबा कराने से भी पीछे नहीं हटते। ऐसे लोगों के नापाक मंसूबों को केवल बसपा मुखिया सफल नहीं होने देंगी।
विज्ञापन


शहर के एक पैलेस में रविवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंडल कोआर्डिनेटर व राज्यसभा सांसद मुनकाद अली ने कहा कि प्रदेश को अपराधमुक्त बनाने के लिए बसपा की सरकार बनानी होगी। प्रदेश की कुर्सी पर बसपा मुखिया को बैठाने के लिए कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें। वे बसपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं और मौजूदा केंद्र व प्रदेश की सरकारों के क्रिया कलाप को बताएं। उन्होंने कहा कि 4 सितंबर को बसपा की लखनऊ में सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय विशाल महारैली आयोजित की गई है। पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज ने कहा कि बसपा की इस महारैली में जिले के लोग इतनी संख्या में पहुंचे। जिससे वहां का नजारा महाकुंभ जैसा दिखाई पड़े। हाल ही में हथिगवां थाना क्षेत्र के बसपा जिलाध्यक्ष लालचंद्र गौतम के साथ्र हुई घटना की चर्चा भले ही मंच से न हुई हो लेकिन नेताओं ने इशारा किया कि सब जानते हैं कि कुंडा और बाबागंज में क्या हो रहा।

इस मौके पर भाजपा छोड़कर कृष्ण कुमार सेठ, संतोष कुमार जायसवाल, प्रमोद कुमार जायसवाल समेत 41 लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। सम्मेलन में अशोक त्रिपाठी, अमरेंद्र बहादुर भारती, टिकेश गौतम, जीतलाल पासी, महेंद्र बौद्ध, आरडी गौतम, दयाराम पासी, अश्वनी राणा, शक्ति सिंह, सुनील सिंह पटेल, परवेज अख्तर अंसारी, शकील अहमद, पूर्व सांसद आरके सिंह, यूसुफ भाई, डा. राम समाज गौतम, सुजीत विश्वकर्मा, कमलेश विश्वकर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लालचंद्र गौतम व संचालन उमेश पासी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें