फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों को मूल विद्यालयों में भेजने की तैयारी

Fri, 28 Jul 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 शासन से फरमान आते ही बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर शिक्षामित्रों के मूल स्कूलों की सूची तलब की है। विभाग की इस प्रतिक्रिया से ऐसा माना जा रहा है, अब इन्हें पूर्व की तरह मूल स्कूलों में तैनात किया जाएगा। इधर विभाग ने तोड़फोड़ करने वाले शिक्षामित्रों को चिह्नित करने को भी कहा है।  
विज्ञापन


समायोजन रद्द होने से स्कूल छोड़कर धरना-प्रदर्शन करने वाले शिक्षामित्रों का अब पुराना रिकार्ड खंगाला जा रहा है। जिले में शिक्षामित्र के रूप में किस विद्यालय में तैनाती मिली थी, इसकी खोजबीन की जा रही है। शुक्रवार को बीएसए बीएन सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी करके समायोजित शिक्षामित्र का नाम, पूर्व कार्यरत विद्यालय का नाम, ब्लाक और वर्तमान में कार्यरत स्कूल का नाम मांगा है। विभाग की इस पहल से ऐसा माना जा रहा है कि शिक्षामित्रों को एक बार फिर मूल विद्यालयों में तैनाती की जाएगी। फिलहाल कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। इधर सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) डा. सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने उपद्रव करने वाले शिक्षामित्रों को चिह्नित कर कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें