फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: छप्पर में सोते समय वृद्ध की नृशंस हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में शुक्रवार की रात छप्पर में सो रहे बाबूलाल की नृशंस हत्या कर दी गई। हत्या की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह और सीओ सिटी शिवनारायण फील्ड यूनिट की टीम लेकर मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद पुलिस ने दामाद की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
रघुनाथपुर निवासी 72 वर्षीय बाबूलाल अपने बेटे जीतलाल से अलग छप्पर में रहते थे। शुक्रवार की रात पड़ोसी के घर खाना खाने के बाद छप्पर में सोने चले गए। शनिवार की सुबह गांव का ही एक व्यक्ति बाबूलाल के पास सुर्ती-तंबाकू लेने गया। वहां का नजारा देख वह चीख पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार बाबूलाल के सिर, गला और गुप्तांग पर चोट के निशान थे। हत्यारों ने धारदार हथियार से भी उसके शरीर पर प्रहार किया था।
हत्यारे चारपाई समेत उसे खेत में उठा ले गए। चूंकि उसके कपड़ों में मिट्टी भी लगी थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे बाबूलाल के शव को चारपाई ही रखकर छप्पर के नीचे रख दिए।
चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करने लगी। कुछ देर बाद फील्ड यूनिट की टीम पहुंची। साक्ष्य संकलित करते हुए बाबूलाल के बाल व नाखून का नमूना भी लिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे नगर कोतवाली के धनीपुर निवासी दामाद रावेंद्र ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन करने लगी।
मृतक के तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर हत्या की वारदात का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें