फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जन्मदिन पर भाइयों ने कार पर चढ़कर बनाई रील, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जन्मदिन की खुशी में कार पर चढ़कर वाहनों का काफिला निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर हथिगवां पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 27 अगस्त को हथिगवां थाना क्षेत्र के महेवा मोहनपुर निवासी आकाश का जन्मदिन था। उसने कार और बाइकों का काफिला इलाके में निकाला। कार पर चढ़कर आकाश और उसके भाई विकास स्टंट करते हुए रील बनाना शुरू कर दिए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय ने बताया कि सड़क का घेराव कर वाहनों का काफिला निकालने और खतरनाक स्टंट कर रील बनाने के मामले में कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें