फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बहन की शादी का कार्ड बांटने गए भाई की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज थाना क्षेत्र के बीजेमऊ पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार बेलाल की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।
विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र के बेहदौल भीखीपुर सुरवा मिश्रपुर निवासी 20 वर्षीय बेलाल नवंबर में आयोजित बहन की शादी का कार्ड बांटने के लिए सरखेलपुर की ओर जा रहा था। भगवतगंज बाजार के करीब बीजेमऊ पहुंचते ही सामने से आई तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। पिकअप का पहिया उसके सिर का कुचलते हुए गुजर गया। जिससे बेलाल की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद भाग रही पिकअप का ग्रामीणों ने पीछा कर लिया। रास्ते में चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को थाने भेजने के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई अनस व मां नूरजहां का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके पिता गयासुद्दीन की छह माह पहले मौत हो चुकी है। रानीगंज थानाध्यक्ष प्रभात सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें