दुअर नदी पर जल्द ही पुल का निर्माण होगा। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सहूलिय मिलेगी। सांसद विनोद सोनकर के भेजे प्रस्ताव पर शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। सबकुछ ठीक- ठाक रहा तो जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
दुअर नदी पर पुल न होने की वजह से कुंडा क्षेत्र के मौली गांव में आईटीआई काॅलेज में पढ़ने वाले छात्र - छात्राओं को आवागमन में दिक्कत होती है। रास्ता न होने के कारण छात्र- छात्राओं को चक्कर काटना पड़ता है। सांसद विनोद सोनकर ने दुअर नदी पर पुल के निर्माण को लेकर प्रस्ताव भेजा था। जिस पर शासन की स्वीकृति मिल गई है।
कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने पुल व सड़क बनाने का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग को दिया। सांसद के प्रस्ताव पर विभाग ने स्थलीय निरीक्षण कर प्रस्ताव शासन को भेजा। सांसद के प्रस्ताव को शासन ने स्वीकृत प्रदान कर दी।
लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क व नदी पर पुल बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिया। सांसद के मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र पांडेय ने बताया कि दुअर नदी पर पुल के साथ चकिया मौली से देवीगढ़ होते हुए शीतल का पुरवा तक सड़क का निर्माण भी होगा।