पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कंजा सराय गुलामी में जेसीबी से कुचलकर ईंट-भट्ठा मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने मुंशी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मुंशी की तलाश में लगी है।
धूती निवासी कमला शंकर तिवारी का कंजा सराय गुलामी में ईंट-भट्ठा है। गांव के ही गुलाबचंद्र तिवारी मुंशी का काम करता है। रानीगंज थाना क्षेत्र के बोर्रा निवासी संजय कुमार (38) ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था।
मंगलवार दोपहर करीब एक बजे मुंशी जेसीबी चलाना सीख रहा था। जेसीबी चालू करते ही आगे का बकेट उठ गया और बगल में लेटे संजय पर गिर गया। पत्नी के शोर मचाने पर लोग पहुंचे और मजदूर को सीएचसी पट्टी भेजा।
उपचार के दौरान मजदूर की सांसें थम गई। मौका पाकर मुंशी फरार हो गया। थाना प्रभारी शुभनाथ साहनी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लापरवाही से जेसीबी चलाने पर घटना हुई है। मजदूर के परिजनों ने तहरीर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।