फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक निलंबित

विज्ञापन
fraud
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक निलंबित
विज्ञापन

अफसरों की मंजूरी लिए बगैर बांट दिया 4.65 लाख का कर्जा
बैंक से गायब हो गए 7.50 लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिला सहकारी बैंक ढखवा बाजार के शाखा प्रबंधक को वित्तीय अनियमितता में निलंबित कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि अफसरों से मंजूरी लिए बगैर साधन सहकारी समिति दाउदपुर के सचिव की मिलीभगत से 4.65 लाख रुपये का कर्जा बांट दिया। इधर, अफसरों ने जब कैश की गणना कराई तो 7.50 लाख रुपये कम मिले हैं।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंकों में अनियमितता की घटनाओं पर विराम नहीं लग पा रहा है। बीते वर्ष तीन कर्मचारियों पर गाज गिरने के बाद भी सुधार नहीं आया है। जिले के ढखवा बाजार शाखा में प्रबंधक के रूप में तैनात श्याम सिंह ने बगैर अफसरों को विश्वास में लिए ही साधन सहकारी समिति दाउदपुर के सचिव की मिलीभगत 4.65 लाख रुपये का कर्ज बांट दिया। महाप्रबंधक ने शाखा में पहुंचकर नदी की जांच कराई तो 7.50 लाख रुपये गायब थे। महाप्रबंधक डीआर सिंह ने बताया कि शाखा प्रबंधक श्याम सिंह को निलंबित करने के साथ ही नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने बताया कि अगर गायब रुपये शाखा में नहीं जमा होते हैं तो आरोपी प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें