फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाखा शारीरिक व्यायाम का मंच नहीं, राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला : ओम प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर रविवार को सदर खंड के बिहारगंज में स्थित सुखनंदन प्रसाद पांडेय इंटर काॅलेज सेतापुर में विजयादशमी उत्सव और शस्त्र-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

दोपहर 3.30 बजे शस्त्र पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। आरएसएस के जिला विभाग प्रचारक ओम प्रकाश ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा की व्याख्या की। बताया कि संघ को समझना है तो शाखा आइए, क्योंकि शाखा केवल शारीरिक व्यायाम का मंच नहीं, यह राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला है। इस अवसर जिला कार्यवाह हेमंत कुमार, खंड संघचालक कृष्णदेव, खंड कार्यवाह रवि, सह खंड कार्यवाह आशीष, व्यवस्था प्रमुख प्रवीण, खंड बौद्धिक प्रमुख विक्रम, भाजपा नेता बृजेश सौरभ मौजूद रहे।
कुंडा में निकला पथ संचलन
आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को कुंडा के मौली मंडल स्थित तुलसी इंटर कॉलेज बाबूगंज में विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन किया गया। बाबूगंज बाजार में पथ संचलन निकाला गया। विजयादशमी उत्सव के दौरान संघ गीत, प्रार्थना एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम में खंड संचालक भानू, जिला प्रचारक सूरज, जिला सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख अनिल, खंड कार्यवाह चंद्रभान, सह खंड कार्यवाह मोहित, सौरभ, ध्यान चंद्र, सागर, अनूप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें