नवाबगंज के ब्रहमौली चौराहे के पास मंगलवार रात करीब आठ बजे पिता- पुत्र से डंपर टकरा गया। हादसे में आठ वर्षीय बेटे की मौत हो गई। पिता गंभीर रूप से घायल हैं। चालक डंपर लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
ब्रहमौली निवासी गुड्डू अग्रहरि (48) रात में छोटे बेटे अहम (8) के साथ बाइक से घर जा रहे थे। ब्रहमौली चौराहे पर किसी काम से रुके थे। इसी बीच रायबरेली से प्रयागराज जा रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक से अहम नीचे गिर गया। लहूलुहान बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
गुड्डू गंभीर रूप से हैं। पुलिस ने दोनों को सीएचसी कालाकांकर पहुंचाया। चिकित्सकों ने अहम की मौत की पुष्टि की। सूचना पर रोते-बिलखते परिजन भी पहुंचे। मृतक बालक दो भाई थे।
विज्ञापन
सीओ कुंडा शिवनारायण वैस ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। डंपर चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।