फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मुठभेड़ में पकड़ा गया इनामी बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम की शनिवार की देर रात 25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। ट्रॉमा सेंटर में घायल बदमाश की हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मुठभेड़ के दौरान गिरफ्त में आए बदमाश पर 46 मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। लालगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव शनिवार की रात गश्त पर निकले थे। इस बीच मुखबिर ने एक इनामी बदमाश के सलेम भदारी में होने की सूचना दी।
तभी एसओजी प्रभारी सुनील यादव भी आ गए। इसके बाद दोनों पुलिस टीम बाबूगंज रोड पर सलेम भदारी गांव स्थित राइस मिल तिराहे पर बदमाश की घेराबंदी कर ली।
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय ने बताया कि पुलिस से खुद को घिरा देख बदमाश पुलिसकर्मियों पर फायर करते हुए भागा। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा व बाइक बरामद हुई। पुलिस की गोली से घायल बदमाश की पहचान लालगंज कोतवाली के मेढ़ावा निवासी पंचलाल वर्मा के रूप में हुई।
विज्ञापन

घायल बदमाश पर रायबरेली समेत जनपद के कई थानों में 46 मुकदमे दर्ज हैं। उसके ऊपर 25 हजार का इनाम था। गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस उपचार के लिए लालगंज ट्राॅमा सेंटर ले आई। प्रारंंभिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने पुलिस अभिरक्षा में प्रयागराज के एसआरएन भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें