बोलेरो की चपेट में आने से चंदापुर निवासी राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक जय प्रकाश रजक (48) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बोलेरो लेकर मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी के बाद पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक रामपुर भेड़ियानी के परिषदीय विद्यालय में हेडमास्टर थे और छुट्टी होने के बाद घर जा रहे थे।
लालगंज कोतवाली के चंदापुर निवासी जय प्रकाश रजक (48) रामपुर भेडिय़ान में परिषदीय विद्यालय में हेडमास्टर थे। वर्ष 2010 में राज्यपाल की ओर से उनको शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। शुक्रवार को छुट्टी होने के बाद स्कूल से बाइक से वह घर लौट रहे थे।
रामपुर भेड़ियानी गांव के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने शिक्षक की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक बोलेरो समेत मौके से भाग निकला। शिक्षक के मौत की जानकारी होने पर रोते बिलखते परिजन भी पहुंच गए।
बाद में लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक संजय यादव ने बताया कि सूचना पर शव को पीएम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम
सगरा सुंदरपुर। क्षेत्र के चंदापुर निवासी राज्यपाल से पुरस्कृत शिक्षक जय प्रकाश रजक की मौत के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची तो परिजनों व ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी।
दरोगा सचिन पटेल शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सगरा सुंदरपुर-डेरवा मार्ग पर जाम लगा दिया। हालांकि दस मिनट में ही परिजन शव लेकर घर चले गए। दरोगा समेत पुलिस कर्मी शव लेने के लिए मिन्नतें करते रहे, लेकिन चालक की गिरफ्तारी होने तक परिजनों ने शव को पीएम के लिए देने से इंकार कर दिया।
पुलिस शव को कब्जे में लेने के लिए देर शाम तक हलाकान दिखी।
को फायदा पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार किसानों की कमर तोड़ने के लिए कानून वापस नहीं लेने पर अड़ी है।