हादसे के बाद बरातियों से भरी हुई क्षतिग्रस्त जायलो
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित रानीगंज अजगरा के समीप अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लालगंज कोतवाली के कालीदीन का पुरवा सगरा निवासी कुलदीप गुप्ता (23) पुत्र सतीशचंद्र गुप्ता शुक्रवार रात करीब नौ बजे अपने दोस्त आलोक जायसवाल (25) पुत्र हुबलाल निवासी सगरा बाजार के साथ बाइक से कहीं जा रहा था।
वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित रानीगंज अजगरा के समीप अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाने के साथ उनके परिजनों को जानकारी दी। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके दोस्त आलोक की हालत गंभीर बनी है। कुलदीप की मौत की खबर पर रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।