फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: घर के अंदर फंदे से लटका मिला पूर्व प्रधान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
देल्हूपुर थाना क्षेत्र के कुल्हीपुर के पूर्व प्रधान विनय प्रताप सिंह (401) का शव शुक्रवार की सुबह छह बजे घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कुल्हीपुर निवासी विनय प्रताप सिंह का पत्नी से विवाद चल रहा है। पत्नी दो बच्चों के साथ मायके भदोही में रहती है। विनय छह भाइयों में सबसे छोटे थे। बृहस्पतिवार की रात परिवार के साथ भोजन किया।
उसके बाद कमरे में सोने चले गए। सुबह करीब छह बजे विनय के बाहर न निकलने पर परिजन परेशान हो गए। परिजन कमरे में पहुंचे। पंखे के चुल्ले पर गमछे के फंदे से विनय को लटका देखा। शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। भदोही से आए रिश्तेदारों ने शव ले जा रहे वाहन को रोककर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने सख्ती कर शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। सीओ सदर मनोज रघुवंशी ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। परिजनों ने तहरीर भी नहीं दी। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें