फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : सुल्तानपुर में हत्या कर प्रतापगढ़ के इब्राहिमपुर घाट पर फेंका युवक का शव, सुबह शव उतराया तो मचा ह

Sun, 07 Dec 2025 06:12 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

सुल्तानपुर में युवक का अपहरण के बाद हत्या करके शव को प्रतापगढ़ के गोमती नदी के इब्राहिमपुर घाट पर फेंक दिया। सुबह शव उतराया नजर आने पर देखने वालों की भीड़ लग गई। सुल्तानपुर पुलिस के अनुसार शनिवार की शाम युवक का अपहरण हुआ था।
विज्ञापन
तालाब में मिला शव। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर में युवक का अपहरण के बाद हत्या करके शव को प्रतापगढ़ के गोमती नदी के इब्राहिमपुर घाट पर फेंक दिया। सुबह शव उतराया नजर आने पर देखने वालों की भीड़ लग गई। सुल्तानपुर पुलिस के अनुसार शनिवार की शाम युवक का अपहरण हुआ था। जिसका शव उतराने की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचकर शव को अपने साथ ले गई। हालांकि इसकी भनक आसपुर देवसरा पुलिस को नहीं लगी।

 

पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान साढ़ापुर निवासी अमन यादव (24) के रूप में हुई है। सुल्तानपुर जनपद के चांदा थाना इलाके के इस युवक का अपहरण शनिवार को करके बेरहमी से पिटाई के बाद हत्या करके में शव गोमती में फेंक दिया गया था। पुलिस ने बताया कि मृतक शनिवार रात लखनऊ से लौट रहा था। ईशीपुर के पास कार सवार बदमाशों ने अमन को जबरन रोका और उसका अपहरण कर लिया।

विज्ञापन


युवक के अपहरण की सूचना पर रातभर कई थानों की पुलिस युवक की तलाश में जुटी रही। लेकिन पुलिस को कामयाबी नहीं मिली। रविवार की सुबह अमन का शव आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र स्थित इब्राहिमपुर घाट पर गोमती नदी में उतराया मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब पुलिस वालों ने शव नदी से बाहर निकला, तब भी उसके शरीर से खून बह रहा था। चांदा पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। 

 

फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 

लीलापुर। लीलापुर पुलिस ने पतुलकी निवासी नंदलाल प्रजापति को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी की लंबे समय से तलाश थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें