लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर गांव शनिवार की शाम करीब पांच बजे विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
राजापुर जमालपुर निवासी हरिश्चंद्र की बेटी कंचन गौतम (38) की शादी करीब 18 साल पहले अलीपुर निवासी अर्जुन गौतम के साथ हुई थी। अर्जुन गुजरात की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। शनिवार को दिन में कंचन कमरे में सोने चली गई। काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो ससुरालीजन परेशान हो गए।
आवाज लगाई कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर मायके वालों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पिता हरिश्चंद्र ने बेटी को कमरे के अंदर दुपट्टे के फंदे से लटकता पाया। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार की सुबह का शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतका कंचन की दो बेटियां सौम्या, मोहिनी व बेटा आदित्य है। सीओ लालगंज राजीव द्विवेदी ने बताया कि सूचना पर मौके पर पुलिस टीम घटनास्थल पर गई थी। मौत को लेकर किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है।