फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News : कार की टक्कर से महिला की मौत, सड़क पर आक्रोश, पथराव में सीओ समेत तीन पुलिसकर्मी चुटहिल

Fri, 12 Jan 2024 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

कटरा दुग्धा गांव की रहने वाली कृपाला (65) बृहस्पतिवार को दवा लेने के लिए घर से पैदल बाजार गई थीं। वहां से दोपहर करीब दो बजे घर लौटते समय जलेशरगंज-हीरागंज मार्ग पर बेकाबू कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के जलेशरगंज कटरा नहर चौराहे के पास सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत पर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालगंज कोतवाली के कटरा दुग्धा में दवा लेकर जा रही बुजुर्ग महिला को कार ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। जाम लगाने वालों को समझाने पहुंचे सीओ लालगंज व पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया। इससे उनके पैर में चोटें आईं और उनके चार हमराही सिपाही भी चुटहिल हो गए। मौके पर पहुंची पांच थानों की पुलिस ने जाम लगाकर हंगामा कर रहे लोगों को चहेटा। हालांकि पथराव करने वाले तब तक भाग चुके थे।

विज्ञापन


कटरा दुग्धा गांव की रहने वाली कृपाला (65) बृहस्पतिवार को दवा लेने के लिए घर से पैदल बाजार गई थीं। वहां से दोपहर करीब दो बजे घर लौटते समय जलेशरगंज-हीरागंज मार्ग पर बेकाबू कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए लालगंज ट्रामा सेंटर भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग महिला के मौत की जानकारी मिलते ही परिजन रोने -बिलखने लगे।

आक्रोशित परिवार के लोगों व ग्रामीणों ने शाम करीब तीन बजे जलेशरगंज-हीरागंज मार्ग पर कटरादुग्धा गांव के पास सड़क पर रस्सी बांधकर व चारपाई रखकर जाम लगा दिया। कोतवाल अवन दीक्षित के समझाने पर तीन घंटे बाद माने, लेकिन कुछ देर बाद फिर शव वापस देने की मांग करते हुए जाम लगा दिया।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर सीओ लालगंज राम सूरत सोनकर अपने हमराही चार सिपाहियों के साथ जाम स्थल पर पहुंचे। जाम लगाने वालों को समझाने का प्रयास किया,लेकिन वे कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। आरोपित कार चालक से उन्हें मुआवजा दिलाने की मांग पर परिजन अड़े रहे। अचानक कुछ लोग पुलिस पर पथराव कर दिया। पत्थर लगने से सीओ के पैर में चोट लग गई। उनके हमराही महेश चौधरी सहित चार सिपाहियोंं को भी मामूली चोटें आईं। पथराव के बाद सीओ पुलिसकर्मियों के साथ गाड़ी में बैठकर दूर चले गए।

मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई। कुछ देर बाद एएसपी संजय राय के नेतृत्व में थानों लालगंज, महेशगंज, संग्रामगढ़, जेठवारा व रानीगंज कैथौला चौकी की फोर्स मौके पर पहुंची। भारी संख्या में फोर्स देख पथराव करने वाले भाग निकले। पुलिस ने जाम लगाकर हंगामा कर रहे लोगों को लाठी पटक कर चहेटा।
एएसपी संजय राय ने बताया कि सीओ लालगंज के पैर में पत्थर लगने से मामूली चोट आई है। सिपाहियों के घायल होने से उन्होंने इन्कार किया। कहा कि पत्थर बाजी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। दुर्घटना करने वाली कार को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में लिया गया है।

परिवार के गुजर बसर के लिए ईंट भट्ठे पर करती थी काम

बेकाबू कार की टक्कर से मृत कृपाला ईंट भट्ठे पर मजदूरी करती थी। उसके एक पुत्र व छह पुत्रियां हैं। उसकी मौत पर परिजन रोते बिलखते रहे। उसकी कमाई से परिवार का खर्च चलता था।

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के जलेशरगंज कटरा नहर चौराहे के पास सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत पर

 

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के जलेशरगंज कटरा नहर चौराहे के पास सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत पर

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें