फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं नहीं दिख रहे बीएलओ, कैसे बने मतदाता पहचानपत्र

Mon, 25 Feb 2019 12:27 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
voter list
विज्ञापन
 मतदाता सूची में नए युवाओं को जोड़ने के लिए चलाए गए विशेष अभियान पर बीएलओ ने पानी फेर दिया। बूथों पर बीएलओ नहीं दिखाई पड़े। इससे 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को निराश होना पड़ा। 
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने 23 और 24 फरवरी को विशेष अभियान चलाकर युवा मतदाता को जोड़ने के लिए आदेश दिया था। सुबह दस से चार बजे तक बीएलओ को बूथ पर मौजूद रहने को कहा था। मगर  ज्यादातर बूथ पर बीएलओ ही नदारद रहे। ऐसे में मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए युवा परेशान दिखे। वहीं मतदाता सूची में जिनका नाम नहीं है वह भी नाम बढ़वाने के लिए परेशान रहे।

परलोक सिधारे लोगों का नाम भी मतदाता सूची से नहीं काटा जा सका। ग्रामीण इलाके के ज्यादातर बूथों पर बीएलओ नहीं पहुंचे। 

इन बूथों पर नहीं बैठे थे बीएलओ
सदर विकास खंड के बबुरहा, श्रीनाथपुर, कोपा, सहेरुआ, रानीगंज के जगनीपुर, सुलतानपुर, लच्छीपुर, चिरकुट्टी, मानधाता के जलालपुर, दानपुर, रामनगर समेत दर्जनों बूथों पर बीएलओ नहीं पहुंचे थे। कुछ बूथों पर बीएलओ सुबह पहुंचे और दो घंटे बाद लौट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को व्यस्तता के चलते हकीकत खंगालने में सफलता नहीं मिली। जहां से शिकायतें आ रही हैं, उसकी जांच कराकर दोषी बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सत्यप्रकाश सिंह, एसडीएम सदर। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें