फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक में नमक बेचने वालों पर खाकी की नजर

Sun, 13 Nov 2016 12:31 AM IST
प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अफवाहों पर नमक के भाव आसमान पर चढ़ गए। रातों रात नमक खरीदने के लिए लोग दुकानों पर टूट पड़े। नमक ब्लैक में बेचने व अफवाह फैलाने वालों पर खाकी की नजर टिकी रही। डीजीपी के आदेश के बाद हर घंटे अफसर नमक की बाबत जानकारी लेते रहे। सभी थानेदारों को सख्त निर्देश दिया गया था कि वे शिकायत को खुद संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई करें।
विज्ञापन



शुक्रवार की शाम नमक को लेकर फैली अफवाह ने दाम बढ़ा दिया। रात में ही कुछ स्थानों पर 250 रुपये मिलो तक नमक बिक गया। कुछ लोग तो 50 रुपये किलो नमक मिलने पर 20-25 किलो भी खरीद लिए। अफवाहों का बाजार शहर से लेकर गांव तक फैला रहा। हर कोई नमक को लेकर परेशान दिखा। नमक के भाव पर अफवाह को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट हो गया। रात में ही पुलिस को बाजारों मेें दौड़ा दिया गया। शनिवार को सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को गांव की बाजारों के साथ ही खुफिया विभाग के लोगों को भी अलर्ट किया गया था। डीजीपी के आदेश के बाद पुलिस अधीक्षक ने थानेदारों को नमक के सिलसिले में अफवाह फैलाने व अधिक दाम में नमक बेचने वालों की वीडियो क्लिप तैयार कर कार्रवाई का निर्देश दिया था। एसपी के आदेश के बाद नमक की कालाबाजारी करने व अफवाह फैलाने वाले लोगों की टोह में पुलिस के साथ ही राजस्व विभाग की टीम को लगाया था। हर घंटे कंट्रोल रूम नमक के सिलसिले में की गई कार्रवाई की जानकारी भी लेता रहा। पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा ने बताया कि अफवाह फैलाने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश थानेदारों को दिया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें