फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू अम्बावता ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
लालगंज में मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान यूनियन के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) ने सोमवार को तहसील परिसर में बैठक कर अफसरों को ज्ञापन दिया। बैठक में किसानों को हो रही दिक्कतों पर चर्चा करते हुए समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

यूनियन के प्रवक्ता एवं प्रयागराज मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर जिम्मेदार अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। इससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष कमलाकांत शुक्ल ने आवारा पशुओं की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि पूरे तहसील क्षेत्र में किसान फसलों की रखवाली को लेकर चिंतित हैं। मो. हई ने कहा कि किसानों की समस्या का समाधान न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक के बाद यूनियन के पदाधिकारियों ने एसडीएम वाचस्पति सिंह को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें