फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी भाजपा

विज्ञापन
अफीम कोठी सभागार में आयोजित भाजपा बैठक में बोलते राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
सदर सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर रविवार को शहर के अफीम कोठी में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने बैठक की। इस दौरान उपचुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के मंत्री नीलकंठ तिवारी ने उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से एकजुटता का आह्वान किया। कहा कि राज्य और केंद्र सरकार के कार्यक्रमों और नीतियों को जनता तक पहुंचाएं। उपचुनाव के लिए कमर कस लें। भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर काम कर रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत की अलग छवि बनी है। हर तबका भाजपा के साथ है। उपचुनाव में भी भाजपा जीत का परचम लहराएगी।
क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बूथ स्तर तक बैठक करके उपचुनाव की तैयारी करेंगे। योगी सरकार अपनी योजनाओं से शहर से लेकर गांव तक कार्य कर रही है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अशोक श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष रवींद्र पटेल, गिरीश पांडेय, विजय तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष केके सिंह, अनिल प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें