नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के शिरकत करने और गुरुवार शाम संघ शिक्षा वर्ग के तृतीय वर्ष के प्रशिक्षण कोर्स के समापन समारोह में उनके भाषण के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को प्रणब मुखर्जी की नसीहतों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी को नफरत की राजनीति छोडक़र सबको साथ लेकर चलना चाहिए। बातचीत का माहौल बनाना चाहिए।
गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के नागपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ गई थी कि वह संघ के कार्यकर्ताओं को क्या संदेश देंगे। पूर्व राष्ट्रपति के इस कदम के राजनीतिक निहितार्थ भी निकाले जा रहे थे। खुद कांग्रेसी भी असहज थे। पूर्व राष्ट्रपति के भाषण के बाद दिग्गज कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा को प्रणब मुखर्जी की नसीहतों पर गौर करना चाहिए और नफरत की राजनीति छोड़ देना चाहिए। इससे देश में सद्भाव का माहौल बनेगा।