फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंच पर ही रोने लगे सांसद संगमलाल: बोले- क्या केवल क्षत्रिय ही बन सकते हैं सांसद, तेली हूं इसलिए हो रहा विरोध

Tue, 21 May 2024 03:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

प्रतापगढ़ लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी और निवर्तमान सांसद संगमलाल गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि प्रतापगढ़ में क्या सिर्फ क्षत्रियों को ही सांसद बनने का अधिकार है। क्या तेली यहां से सांसद नहीं बन सकता। तेली समाज का होने के कारण मेरा विरोध हो रहा है। 
विज्ञापन
संगमलाल गुप्ता। सांसद प्रतापगढ़ - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतापगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और निवर्तमान सांसद संगमलाल गुप्ता मंच से भाषण देते समय अचानक रोने लगे। उनका दर्द छलक उठा। उन्होने कहा कि क्या तेली होने के कारण उन्हें सांसद बनने का हक नहीं है। राजाओं के गढ़ में क्या सिर्फ क्षत्रिय ही सांसद बन सकते हैं। तेली होने के कारण उनका विरोध किया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ से भाजपा प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ सोमवार को पट्टी में सभा को संबोधित कर रहे थे। पटेल समुदाय का साथ देने और उनके साथ हर समय खड़ा रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक इस सीट पर विपक्षी दलों का कब्जा रहा। उनसे अगर 18 गांवों के नाम पूछ लें तो बता नहीं पाएंगे। मंच से सांसद का दर्द भी छलक गया। उनकी आंखों से आंसू निकल आए। संगमलाल ने रोते हुए कहा कि मैं तेली समाज से आता हूं, इसलिए चुनाव में मेरा विरोध हो रहा है। क्या कोई तेली सांसद नहीं बन सकता है। राजाओं के गढ़ में सिर्फ क्षत्रिय ही सांसद बन सकता है।

विज्ञापन

राजाभैया का रुख बदलने से सकते में है भाजपा

लोकसभा चुनाव में बाहुबली विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया का का रुख बदल जाने के कारण भाजपा सकते में है। वर्तमान सांसद संगमलाल गुप्ता को जनता के विरोध का भय सता रहा है। राजाभैया के समर्थक संगमलाल गुप्ता के खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।










इसी बीच भाजपा सांसद का रोते हुए क्षत्रिय समाज के खिलाफ दिया गया भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके बयान को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने सीधे सर्वण खास तौर पर क्षत्रिय समाज पर निशाना साधा। इसको लेकर क्षत्रिय समाज की नाराजगी चुनाव में उन्हें झेलनी पड़ सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें