फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका पर कसेगी नकेल

Wed, 29 Mar 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
biometric machine
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर पालिका परिषद बेल्हा के अफसरों और कर्मचारियों की मनमानी अब नहीं चलेगी। जल्द ही कार्यालय में हाजिरी के लिए बायोमैट्रिक मशीन तो लगेगी ही, इसके अलावा सीसीटीवी कैमरा भी लगेगा। जिसे साफ्टवेयर के जरिए लखनऊ निदेशालय से जोड़ा जाएगा। इसके लिए पालिका प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों व कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचकर जनता की समस्याओं को निस्तारित कराने व निष्ठा के साथ ड्यूटी करने के लिए कार्यालयों में हाईटेक व्यवस्था से लैश करने की मंशा जाहिर की। भले ही अभी सरकार ने इस बाबत कोई दिशा निर्देश जारी न किया हो , लेकिन नगर पालिका प्रशासन ने इस व्यवस्था को अमली जामा पहनाने की तैयारी शुरू कर दी है। कर्मचारियों की लेटलतीफी को रोकने के लिए कार्यालय में बायोमैट्रिक मशीन के जरिए लोगों को आते ही अंगूठा लगाकर अपनी हाजिरी देनी होगी। कार्यालय से जाते समय भी लोगों को मशीन में अंगूठा लगाकर बाहर जाने की जानकारी देनी होगी। इसके अलावा पालिका परिसर के हर कोने पर सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। अभी तक कुछ ही स्थानों पर कैमरे लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब कार्यालय के भीतर कर्मचारियों के पटल भी तीसरी आंख में कैद होते रहेंगे। हर कक्ष में सीसीटीवी कैमरा लगेगा। जो लखनऊ नगर विकास विभाग के निदेशालय से साफ्टवेयर के जरिए लिंक होगा। लखनऊ में बैठे विभाग के अफसर मातहतों की कारगुजारी पर नजर रखने के साथ ही अफसर व कर्मचारियों के आने व जाने की समय जान सकेंगे। कंट्रोल रूम के जरिए ईओ भी अपने कर्मचारियों की हर गतिविधियों को देख सकेंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें