फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दादा के हत्यारोपी नाती को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के विवाद में लाठी से पीटकर दादा की हत्या करने वाले नाती को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाठी बरामद की है।
विज्ञापन

कंधई के देवकली निवासी जगन्नाथ सरोज (70) को जमीन के विवाद में नाती रितिक ने लाठी से पीटकर घायल कर दिया था। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण नौ जनवरी को इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रितिक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। हत्या के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने आरोपी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी। बृहस्पतिवार को कंधई थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने आरोपी रितिक को मदाफरपुर स्कूल पुलिया के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाठी बरामद की है। रितिक को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें