फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 23 Oct 2023 09:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जितेंद्र की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। मानधाता थाना क्षेत्र के अकारीपुर गांव निवासी जितेंद्र उर्फ पिंटू (32) रविवार की रात अपने साथी राहुल सिंह (30) के साथ बाइक से देल्हूपुर बाजार गया था। लौटते समय मानधाता मोड़ के समीप बस ने जोरदार टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची देल्हपुर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। जितेंद्र की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते समय जितेंद्र की देर रात रास्ते में ही मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव चले गए। वहीं, राहुल का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जीतेंद्र के दो बेटे व एक बेटी है। एसओ देल्हूपुर धनंजय राय ने बताया कि बाइक सवार युवक नशे की हालत में थे। डिवाइडर से टकराने के कारण हादसा हुआ है। जितेंद्र की पत्नी ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें