फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार लुटेरों ने टाइनी संचालक को घायल कर लूटे एक लाख 30 हजार

विज्ञापन
पट्टी कोतवाली के गोधू पट्टी में लूट की घटना के बाद मौके पर बदमाशों की मिली बाइक। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
संग्रामगढ़ इलाके में मंगलवार रात टाइनी शाखा संचालक को घायल कर बाइक सवार बदमाशों ने एक लाख तीस हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर एसपी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने संचालक से भी पूछताछ की।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के शिवगढ़ निवासी शिवशंकर पांडेय पुत्र रामचंद्र पांडेय नरई चौराहे पर बैंक ऑफ बड़ौदा भटनी की टाइनी शाखा चलाते हैं। मंगलवार की रात करीब आठ बजे वह बाइक से घर जा रहे थे।
नरई-सलोन मार्ग पर थोड़ी दूर आगे जाने पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उन्हें रोक लिया। बदमाश उनके पास रहा बैग छीनने लगे। विरोध करने पर लुटेरों ने तमंचे से फायर कर दिया, लेकिन गोली मिस हो गई। इस पर तमंचे की बट से शिवशंकर के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गए। बदमाश उनके पास रहा बैग लेकर फरार हो गए। राहगीरों ने देखा तो संग्रामगढ़ पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें सीएचसी संग्रामगढ़ ले गई। होश आने पर टाइनी संचालक ने बताया कि बैग में एक लाख तीस हजार नगदी, लैपटॉप और एटीएम कार्ड था। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र मिश्रा ने अधिकारियों को हजारों की लूट की सूचना दी। बुधवार को एसपी अभिषेक सिंह स्वॉट टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित संचालक से घटना की जानकारी ली। देर शाम तक लूट की घटना की रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी थी। नवागत थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि टाइनी संचालक की तरफ से तहरीर मिली है। घटना की जांच चल रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
कुंडा क्षेत्र में सात लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
अलग-अलग जगहों पर सात लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है। इसमें कुंडा कोतवाली के दो व महेशगंज थाने का एक सिपाही भी शामिल है। सभी को कोविड अस्पताल भेजा गया है।
बुधवार की सुबह कुंडा कोतवाली में 51 लोगों की सैंपलिंग कराई गई। डा.रोहित सिंह की अगुवाई में स्वास्थ्यकर्मियों ने आरक्षियों, एसआई सहित अन्य लोगों का सैंपल लिया। दो आरक्षियों में कोरोना का संक्रमण पाया गया। उधर, महेशगंज थाने में भी आठ लोगों की सैंपलिंग हुई। एक आरक्षी संक्रमित पाया गया। वहीं हीरागंज बाजार निवासी एक व्यवसायी भी संक्रमित मिला है। बाघराय थाना क्षेत्र कोर्रही गांव में एक सप्ताह पहले एक महिला अपने बेटे के साथ अहमदाबाद से घर आई थी। जांच के बाद उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आ गई थी। बाद में उसके परिवारीजनों की सैंपलिंग हुई तो बुधवार को एक 55 वर्षीय अधेड़, एक युवती, एक बालिका की भी रिपोर्ट पाजिटिव आ गई। गांव को पहले ही सील किया जा चुका है।
आठ लोगों पर दर्ज हुई मारपीट बलवा व छेड़छाड़ की रिपेार्ट
कोतवाली क्षेत्र के कनावां गावं निवासी श्यामलाल प्रजापति ने गांव के आठ लोगों पर मारपीट और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना चार दिन पहले हुई थी। श्यामलाल का आरोप है कि गांव के रामदास, मनोज कुमार, बाबूलाल, गोलू, राजू, रिंकू, रामलाल व शिवबालक के पुत्र ने उसके साथ मारपीट की साथ ही घर में मौजूद किशोरी से छेड़छाड़ की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बस की टक्कर से युवक घायल
बस की टक्कर से एक युवक घायल हो गया। उसे प्रयागराज में भर्ती कराया गया है। इधर सूचना पर पुलिस ने रोडवेज बस को रोकवा लिया।
कुंडा केातवाली के मकोइया गांव निवासी मनोज कुमार पटेल पुत्र राम विशाल किसी काम से कुंडा आया था। इस दौरान उसे रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हेा गया। जानकारी पर परिजन उसे कुंडा सीएचसी ले गए जहां से उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया। घायल के भाई विनोद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
चार लोगों पर जान से मारने के प्रयास का मुकदमा
पुलिस ने कुछ दिन पहले हुई मारपीट के दौरान जान से मारने के प्रयास का मुकदमा चार लोगों पर दर्ज किया है। इस मामले में पहले भी एक पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज करा रखी है।
कोतवाली के सरियावां गगांव निवासी मो.अफसर पुत्र मकसूद अहमद ने तहरीर देकर कहा है कि 21 जुलाई को उसे कुछ लोगों ने घेरकर मारापीटा। इसके साथ ही तमंचे से फायर कर दिया। हालांकि गोली नहीं लगी। उसकी तहरीर पर पुलिस ने गांव के मो.बिलाल, मो.इशरत, मो.समीर, मो.जावेद के खिलाफ जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें