फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के रखहा बाजार के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दिलीपपुर थाना क्षेत्र के पूरे दुरबन देवलहा निवासी विजय मौर्या (27) बृहस्पतिवार की देर शाम मंगरौरा ब्लॉक के बरहा स्थित रिश्तेदार के घर आयोजित शादी समारोह से बाइक से लौट रहे थे। चिलबिला-पट्टी मार्ग स्थित रखहा बाजार के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे के बाद जुटी भीड़ को देख वाहन चालक घटनास्थल से फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौत की सूचना पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। युवक बरात से लौट रहा था।
विज्ञापन

इकलौते बेटे को खोने के गम में बेसुध हो गए पिता
इकलौते बेटे की मौत की सूचना मिलते ही बीज व्यापारी श्रीराम मौर्य बेसुध हो गए। रोते बिलखते हुए परिजनों के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे। बेटे के शव से लिपटकर श्रीराम कहने लगे कि अब कौन सहारा बनेगा। इस दृश्य को देख सभी की आंखें भर आईं।
दो साल पहले हुई थी शादी
मृतक विजय मौर्य की शादी दो साल पहले देहात कोतवाली क्षेत्र के सिटी कस्बा की अंजू के साथ हुई थी। पति को खोने के गम पत्नी भी रोती बिलखती रही। रोते हुए वह बेसुध भी हो गई। वहीं, तीन बहनों में सबसे छोटे रहे मृतक विजय के शव को देख बहनें भी रो पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें