फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। आरोपी चालक की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

उदयपुर के रेहुआ लालगंज निवासी कृष्ण कुमार सिंह (30) मंगलवार की शाम लालगंज जा रहा था। सांगीपुर के डभियार मोड़ के पास सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लालगंज भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने कृष्ण कुमार को मृत घोषित कर दिया।
मौत की जानकारी होने पर परिवार में चीख पुकार मच गई। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उधर दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से भाग निकला। सांगीपुर एसओ मनीष तिवारी का कहना है कि कार चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें