फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निमंत्रण से लौट रहे बाइक सवार युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घायल दो युवकों का इलाज एम्स रायबरेली में चल रहा है। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के सरायशंकर निवासी धीरज गौतम (22) गांव के दोस्त विमल गौतम (21) और कमल गौतम (22) के साथ बाइक से मंगलवार की रात निमंत्रण में शामिल होने रिश्तेदार के घर पट्टी गया था। देर रात लौटते समय कटारी गांव के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। मौका पाकर चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवकों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। चिकित्सकों ने धीरज को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद विमल और कमल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हालत बिगड़ते देख चिकित्सकों ने दोनों को एम्स रायबरेली रेफर कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में मातम छा गया। मृतक के चाचा सोनू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें