लालगंज कोतवाली के हंडौर चौराहे पर स्कार्पियो की टक्कर से क्षतिग्रस्त बाइक।
- फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित लालगंज कोतवाली के सगरासुंदरपुर के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भीड़ जुट गई। खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लालगंज कोतवाली के डांडी निवासी सुभाष वर्मा (26) पुत्र रामकरन वर्मा बाइक से शुक्रवार शाम हंडौर चौराहे से प्रतापगढ़ की ओर जा रहा था। इस दौरान लालगंज से प्रतापगढ़ की ओर जा रही स्कार्पियो ने सगरा बाजार के पास उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद भीड़ लग गई। खबर मिलते ही रोते-बिलखते परिजन भी पहुंचे। सूचना पर पुलिस ने कार का पीछा किया तो चालक कुछ दूर जाने के बाद गाड़ी खड़ीकर भाग निकला। पुलिस कार को कोतवाली ले आई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लालगंज कोतवाली के हंडौर चौराहे पर बाइक टकराने से क्षतिग्रस्त स्कार्पियो।- फोटो : PRATAPGARH